हिसार। शहर के एक होटल में रिसप्शनिस्ट का काम करने वाली युवती ने भिवानी के गांव रोहनात निवासी रोहित पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वेश्यावृति करने का दबाव बना रहा है। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
युवती का कहना है कि मार्च 2022 में रोहनात निवासी रोहित से मुलाकात हुई थी। इसके बाद रोहित से इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। अप्रैल माह में रोहित मुझे एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और मेरा अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।