हांसी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 11केवी की लाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता मंजीत यादव ने बताया कि रविवार 3 अप्रैल को 11केवी हांसी टाउन फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते जींद चौक, गिगल देवी अस्पताल रोड, बड़सी गेट अंदर, चेता मोहल्ला, उमरा गेट, सदर बाजार, प्रताप बाजार, फीका पीर चौक, धोला कुआं एरिया की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। क्षेत्र की फैक्टरियों को भी बिजली नहीं मिलेगी।