फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति विद्यालयों में दस्तावेज के अभाव में नहीं रुकेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशालाओं में सत्र 2022-23 के लिए दाखिले का शेड्यूल जारी हो चुका है। शेड्यूल के अनुसार 5 अप्रैल से दाखिले के लिए आवेदन शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। आवेदन फार्म स्कूल द्वारा अभिभावकों व विद्यार्थियों को निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार अबकी बार किसी दस्तावेज के अभाव में किसी भी विद्यार्थी को दाखिले से वंचित नहीं रखा जाएगा। दाखिला होने के बाद विद्यार्थी को दस्तावेज जमा करवाने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा। कक्षा पहली, छठी, नौंवी और 11वीं में अंग्रेजी माध्यम में ही नए दाखिले किए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में दाखिले केवल सीटें रिक्त होने की अवस्था में ही किए जाएंगे। गौरतलब है कि जिले में 12 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं व 82 पाठशालाएं हैं। इनमें सीबीएसई बोर्ड पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती है। इन विद्यालयों की स्थापना का उद्देश्य उत्कृष्ट ढांचागत सुविधा प्रदान करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना है।
ये है पूरा शेड्यूल
दाखिला प्रक्रिया आंरभ होगी- 5 अप्रैल
अंतिम तिथि- 25 अप्रैल
दाखिले का ड्रा निकलेगा- 26 अप्रैल
वेटिंग लिस्ट के दाखिले होंगे- 1 मई
जरूरी दस्तावेज : जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, विभाग द्वारा तैयार किया गया आवेदन फार्म।
दाखिले के लिए एसएमसी की रहेगी भूमिका
हरियाणा शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार प्रत्येक विद्यालय को अपनी विद्यालय प्रबंधन समिति यानी एसएमसी कमेटी की मदद से विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मध्यनजर सीटों का निर्धारण करना होगा। स्कूल में कमरों व अन्य व्यवस्थाओं के आधार पर ही सीटें निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

कक्षावार सीटों की संख्या एवं छात्र अध्यापक अनुपात
कक्षा पहली से पांचवीं अधिकतम 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
कक्षा छठी से आठवीं अधिकतम 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
कक्षा नौंवी से बारहवीं अधिकतम 40 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में दाखिले के आदेश आ चुके हैं। निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 5 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे जो कि 25 अप्रैल तक चलेंगे। 26 अप्रैल को दाखिले का ड्रॉ निकालेगा। अगर किसी छात्र के पास दस्तावेज की कमी है तो उसको दाखिले से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उसको 30 दिन का अंतरिम समय दिया जाएगा, ताकि वह छात्र दस्तावेज बनवाकर जमा करवा सके। - कृष्ण कुमार वर्मा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाजपुल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें