फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढंढेरी के अरविंद ने दुबई पैरालंपिक में झटका सोना

Sun, 20 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
ढंढेरी के अरविंद ने दुबई पैरालंपिक में झटका सोना - फोटो : bureau
विज्ञापन
दुबई में इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी द्वारा आयोजित पैरालंपिक एशियन गेम्स में ढंढेरी के अरविंद मलिक ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अरविंद ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया है, जबकि जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक झटका। शनिवार को यहां पहुंचने पर सात बास गांवों की पंचायतों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। बाद में खुली जीप में ढोल-नगाड़ों के साथ अरविंद को गांव ले जाया गया।
विज्ञापन


अरिवंद मलिक ने दुबई में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेते हुए डिस्कस थ्रो में यूएई के अब्बद अली को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अरविंद ने 45.34 मीटर पर चक्का फेंककर ये पदक झटका, जबकि उनके मुकाबले में यूएई का अब्बद अली महज 39. 60 मीटर पर ही चक्का फेंक सका।

इसके अलावा अरविंद ने जैवलिन थ्रो में भी कांस्य पदक हासिल किया है। यहां अरविंद ने 30.51 मीटर पर जैवलिन फेंककर कांस्य पर अपना कब्जा जमाया। ये गेम 7 से 12 मार्च तक आयोजित किए गए थे। इसी के साथ अरविंद ने सितंबर 2016 में होने वाले पैरा ओलंपिक गेम के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन


दुबई से लौटने के बाद शनिवार को यहां पावर ग्रिड के समीप ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। युवा वर्ग बाइक के काफिले और गाजे-बाजे के साथ उनके गांव ढंढेरी लेकर गया। पदक जीतने की खुशी में ग्रामीण महिलाओं ने जमकर डांस किया।

बता दें कि अरविंद मलिक के पिता जोगेंद्र मलिक हरियाणा पुलिस में एएसआई है और फिलहाल रोहतक में तैनात है। इस अवसर पर अरविंद के कोच राजेश कुमार के अलावा जेई रणबीर उर्फ पिंटू मलिक, सूरत फौजी, नफे सिंह मलिक, ओमप्रकाश मलिक, अजीत मलिक, मास्टर भरत सिंह, डॉ. अशोक मलिक, कृष्ण मलिक, सुंदर सिंह, जेडी मलिक, जयपाल, जगमाल सिंह व कई अन्य मौजूद थे।

चाइना को पछाड़ भारत ओवरऑल नंबर दो पर
भारत ने कुल 31 पदक के साथ इन गेम्स में दूसरा स्थान हासिल किया है। पहले स्थान पर 40 पदक के साथ ईरान रहा, जबकि चाइना 30 पदक के साथ तीसरे नंबर पर रहा है। भारत ने इन गेम्स में 12 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इनमें से चार पदक महिलाओं ने भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें