हिसार। मिशन बुनियाद-3 का परीक्षा परिणाम मंगलवार सुबह जारी किया गया। इसमें हिसार जिले के 286 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 239 वेटिंग लिस्ट में है। 11 मई को पास हुए 286 विद्यार्थियों की जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचना होगा। जहां उनकी काउंसिलिंग के साथ ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। जिसके लिए कुरुक्षेत्र स्थित विकल्प फाउंडेशन की टीम भी हिसार पहुंचेगी। जोकि ऑन दॉ स्पॉट विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर दाखिले करेगी। पास विद्यार्थी को दो पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता व विद्यार्थी का आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, स्कूल लीविंग सर्टीफिकेट ओरिजनल व फोटोकॉपी लेकर जाना अनिवार्य होगा।
खंड अनुसार पास विद्यार्थियों का दाखिला
- खंड - पास विद्यार्थियों की संख्या
- आदमपुर - 20
- अग्रोहा - 32
- बरवाला - 47
- बास - 24
- हांसी - 43
- हिसार प्रथम - 59
- हिसार द्वितीय - 29
- नारनौंद - 21
- उकलाना - 13
यह है बुनियाद योजना
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाती है। यह सरकार की बेहद महत्वकांक्षी योजना है। योजना के तहत नौवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बुनियाद परीक्षा करवाई जाती है। परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनडीए, नीट, एनटीएसई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। जिले में बुनियाद केंद्रों की कुल संख्या 6 है। योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा निशुल्क किताबें, शिक्षण सामग्री, वर्दी भी दी जाती है।
जिले के लिए गौरव की बात है कि हमारे 286 विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद-3 परीक्षा पास की है। ये शिक्षकों की मेहनत व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। 11 मई को चयनित स्कूल में पास विद्यार्थियों को संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचना है। - नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।