फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार मुख्य डाकघर बना आईडीएस सेंटर, छह उपडाकघरों की डाक का काम यहीं से होगा

Mon, 12 Oct 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के प्रधान डाकघर में कामकाज निपटाते कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। शहर में डाक वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हिसार मुख्य डाकघर को इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर (आईडीएस) बनाया गया है। अब शहर के छह उपडाकघरों से संबंधित डाक की छंटनी और वितरण का कार्य मुख्य डाकघर से संचालित होगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत करीब 70 कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी से लेकर डाक वितरण तक की व्यवस्था यहीं से होगी। इससे कर्मचारियों का समय बचेगा और लोगों तक डाक पहुंचाने की प्रक्रिया आसान होगी।

छह उपडाकघरों के कर्मचारियों को मिलेगी राहत

शहर में एचएयू, मॉडल टाउन, आजाद नगर, सातरोड और हिसार कैंट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपडाकघर संचालित हैं। पहले अलग-अलग स्थानों पर डाक की छंटनी और वितरण की व्यवस्था होने के कारण कर्मचारियों को डाक उठाने में समय लगता था। इससे वितरण कार्य भी प्रभावित होता था। अब छह उपडाकघरों के 49 डिलीवरी कर्मियों सहित करीब 70 कर्मचारियों का काम मुख्य डाकघर से संचालित होगा। सभी डाक कर्मी यहीं बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे और मुख्य डाकघर से डाक लेकर अपने निर्धारित क्षेत्रों में वितरण करेंगे। इससे उन्हें अलग-अलग उपडाकघरों में जाकर डाक उठाने और हाजिरी लगाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन




मुख्य डाकघर को आईडीएस सेंटर बनाए जाने से डाक वितरण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। पहले पोस्टमैन को अलग-अलग डाकघरों से डाक उठानी पड़ती थी। अब उन्हें मुख्य डाकघर से ही डाक मिलेगी। इससे कर्मचारियों का समय बचेगा और डाक वितरण का काम सरल होगा। साथ ही आमजन को भी समय पर डाक मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


- आरपी शर्मा, डाक अधीक्षक हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें