रेलवे द्वारा कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और कम यात्रियों के कारण कई रेल सेवाओं को आगामी आदेश तक रद्द किया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 09813 कोटा-हिसार त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को एक मई से, गाड़ी संख्या 09814 हिसार-कोटा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को 2 मई से, गाड़ी संख्या 09807 कोटा-हिसार सप्ताह में चार दिन स्पेशल रेलसेवा को 2 मई से, गाड़ी संख्या 09808 हिसार-कोटा सप्ताह में चार दिन स्पेशल रेलसेवा को 3 मई से आगामी आदेश तक रद्द किया गया है।