फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार-जोधपुर ट्रेन 28 व 29 को हिसार-चूरू के बीच रहेगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बीकानेर मंडल के चूरू-आसलू रेलखंड पर आसलू-दूधवाखारा स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 155 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार 28 अगस्त को जोधपुर से प्रस्थान करेगी। वह चूरू तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर 29 अगस्त को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14897 बीकानेर-हिसार 28 अगस्त को बीकानेर से प्रस्थान करेगी और चूरू तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14898 हिसार-बीकानेर 29 अगस्त को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 54604 लुधियाना-चूरू 28 अगस्त को लुधियाना से प्रस्थान करेगी। वह हिसार तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54605 चूरू-लुधियाना 29 अगस्त को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें