फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार प्रदेश में सबसे ठंडा, रात का तापमान 5.7 डिग्री दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ गुजरते ही तापमान में फिर से काफी गिरावट आई है। 4.4 डिग्री की गिरावट के साथ हिसार में रात का तापमान 5.7 डिग्री पहुंच गया। हिसार की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आने वाले दिनों न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इसके अलावा शीत लहर व पाला पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। इसके साथ ही हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई है। अब पहाड़ों की तरफ से बर्फीली हवाओं ने मैदानों की तरफ रुख कर लिया है। इन सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में दर्ज की गई। यहां शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई। रविवार को प्रदेश के 4 जिलों को छोड़कर बाकी में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। हालांकि दिन के समय धूप निकलने के कारण अभी ठिठुरन वाली ठंड से राहत है।

न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना
सोमवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और यह 3 से 4 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। अभी आने वाले दिनों में मौसम शुष्क औश्र साफ रहेगा। दिसंबर के पहले पखवाड़े के आखिर तक सूखी ठंड पड़ने की ही संभावना है। हालांकि बीच में एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन उसके असर से तापमान में मामूली फेरबदल ही होगा।
विज्ञापन


नवंबर में प्रदेश में हुई सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश
नवंबर में प्रदेश में सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, करनाल, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत व यमुनानगर में सामान्य से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई। सिर्फ फतेहाबाद जिले में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। यहां सामान्य से 108 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई
विज्ञापन

-
कहां- कितना न्यूनतम तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस में)
अंबाला-11.1
हिसार-5.7
रोहतक-8.2
भिवानी-8.0
सिरसा-6.8
चरखी दादरी-11.7
फरीदाबाद-9.0
गुरुग्राम-9.6
जींद-8.6
कैथल-7.7
करनाल-9.1
कुरुक्षेत्र-9.4
महेंद्रगढ़-7.2
नूंह-14.6
पानीपत-10.7
सोनीपत-7.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें