हिसार। हरियाणा के 11 सर्कलों में उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने में हिसार टॉप थ्री में शामिल हो गया है। सर्कल में कुल 790 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल चुका है। जबकि पहले पायदान पर रेवाड़ी है, जहां 1359 उपभोक्ताओं व दूसरे पायदान पर सिरसा है, जहां 798 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिला है। बता दें कि हरियाणा के 11 सर्कलों में भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम-प्रथम, गुरुग्राम-द्वितीय, हिसार, जींद, नारनौंल, रेवाड़ी, पलवल व सिरसा शामिल हैं। इनमें कुल मिलाकर 6,301 उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ चुका है। जबकि 539 उपभोक्ताओं को उपरोक्त योजना का लाभ मिलना बाकी है। कुल मिलाकर 11 सर्कलों में 1,02,724 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
इस प्रकार है 11 सर्कलों का ब्योरा
- सर्कल - कुल आवेदन - लाभांवित उपभोक्ता
- भिवानी 17866 658
- फरीदाबाद 2265 221
- फतेहाबाद 10949 728
- गुरुग्राम प्रथम 3223 737
- गुरुग्राम द्वितीय 2475 443
- हिसार 17726 790
- जींद 12331 240
- नारनौंल 5731 271
- पलवल 4607 54
- रेवाड़ी 8323 1359
- सिरसा 17248 798
पलवल है सबसे फिसड्डी
चौथे पायदान पर गुरुग्राम प्रथम सर्कल है, जहां 737 उपभोक्ताओं, पांचवें पायदान पर फतेहाबाद जहां 728, छठे पायदान पर भिवानी, जहां 658, सातवें पायदान पर गुरुग्राम द्वितीय, जहां 445, आठवें पायदान पर नारनौंल, जहां 271, नौंवें पायदान पर जींद, जहां 240 उपभोक्ताओं, 10वें पायदान पर फरीदाबाद, जहां 221 व 11वें पायदान पर पलवल है, जहां मात्र 54 उपभोक्ताओं को ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल चुका है।
वर्जन
लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल सकें। इसके लिए फोन पर संपर्क कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। - भारत कुमार, एसडीओ एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रभारी, विद्युत सदन।