फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रेप पीड़ितों के समर्थन में उतरे जेनयू के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू के छात्रों ने हिसार के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर हरियाणा भवन के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन में चारों नाबालिग पीड़िताएं, उनके परिजन और हिसार के गांव से आए लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन


 ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट फोरम के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यह हरियाणा सरकार की ढील का असर है कि अभी भी दो आरोपी खुले घूम रहे हैं। प्रदेश सरकार चाहती तो एक दिन में सभी आरोपी जेल में होते।

 इस दौरान जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष अकबर चौधरी ने कहा, ‘इतनी बड़ी घटना पर प्रदेश सरकार की चुप्पी महिलाओं के साथ बरते जाने वाले भेदभाव को प्रदर्शित करती है।’
विज्ञापन


 वहीं बैकवर्ड स्टूडेंट फोरम के जितेंद्र यादव का कहना था कि सरकार हरकत में आए और आरोपियों को भीतर करे। इस दौरान आइसा, एसएफआई, डीएसयू, यूडीएसएफ, जेएनयूएसयू के पदाधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें