फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र देखने के बाद तय होगी रणनीति

Sun, 20 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव - फोटो : bureau
विज्ञापन
हिसार जिला परिषद में भाजपा का चेयरमैन बनाने के लिए 13 पार्षद शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जुटे। पार्षदों को रविवार को चंडीगढ़ ले जाया जाएगा। वहां 21 मार्च को विधानसभा का सत्र दिखाने के बाद इन पार्षदों के साथ कैप्टन अभिमन्यु फाइनल चर्चा करेंगे। इसके बाद चुुनाव की तारीख तय हो जाएगी।
विज्ञापन


अधिकतर जिलों में भाजपा का जिला परिषद चेयरमैन बनने के बाद हिसार में भी चुनाव की तारीख को लेकर मंथन शुरू हो गया है। शनिवार को सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला परिषद सदस्यों की मीटिंग ली। मीटिंग में जिला महामंत्री सुजीत कुमार, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, मंदीप मलिक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंधु सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जिला परिषद चेयरमैन के लिए सहमति बना लें। उन्होंने कहा कि सभी जिला परिषद सदस्यों को विधानसभा का सत्र जरूर देखना चाहिए। बजट सत्र देखना चाहिए। इस पर मौजूद पार्षदों ने चंडीगढ़ जाने के लिए सहमति दी। मौजूद सभी पार्षदों ने भाजपा की ओर से तय चेयरमैन को ही वोट करने का संकल्प लिया। अजय सिंधु, मनदीप मलिक, सुरेंद्र पूनिया, सुजीत कुमार को पार्षदों को चंडीगढ़ ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ये पार्षद रहे मौजूद
बैठक में पार्षद ओमप्रकाश जांगड़ा, अरुणदत्त शर्मा, कृष्ण सरसाना, मीना शर्मा, हंसराज जाजूदा, सुरेंद्र कापडो, संदीप कुमार, ममता के पति अनूप, सुदेश के पति धर्मबीर, अनीता के पति संजय, कुलदीप यादव, ब्रह्मदेव, राजबीर खेदड़ उपस्थित थे।

महामंत्री सुजीत बोले 22 का समर्थन
जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने कहा है कि 22 पार्षदों ने चंडीगढ़ पहुंचने के लिए सहमति दी है। व्यस्तताओं के चलते कुछ पार्षद रेस्ट हाउस में नहीं आ सके थे। रविवार दोपहर को सभी चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। सभी ने डॉ. कमल गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा का चेयरमैन बनाने का संकल्प लिया।

कैप्टन के साथ होने वाली मीटिंग खास
भाजपा को समर्थन करने वाले सभी पार्षद रविवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। सोमवार को विधानसभा सत्र में बजट पेश करने की प्रक्रिया को देखेंगे। शाम के समय इन सभी पार्षदों की कैप्टन अभिमन्यु के साथ मीटिंग होगी, जिसमें चेयरमैन चुनाव को लेकर मंथन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें