फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: दादा और पिता ने किशोरी की हत्या कर कट्टे में शव डाल नहर में फेंका,प्रेम प्रसंग का था शक

Sun, 16 Aug 2026 11:51 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

आदमपुर थाना प्रभारी हरीश शर्मा के मुताबिक उप निरीक्षक रघवीर सिंह रविवार को किसी मामले की जांच के सिलसिले में सूर्य नगर-दड़ौली रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 11 अगस्त की रात विनोद ने पिता धर्मपाल के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले के आदमपुर में प्रेम प्रसंग के शक में एक किशोरी की हत्या कर शव किशनगढ़ नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कट्टे में बंद किए गए शव को नहर से बरामद कर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने किशोरी के पिता और दादा पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

आदमपुर थाना प्रभारी हरीश शर्मा के मुताबिक उप निरीक्षक रघवीर सिंह रविवार को किसी मामले की जांच के सिलसिले में सूर्य नगर-दड़ौली रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 11 अगस्त की रात विनोद ने पिता धर्मपाल के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव को कट्टे में डालकर ढाणी मोहब्बतपुर पुल के पास किशनगढ़ नहर में फेंक दिया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने किशोरी का शव नहर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि किशोरी अपने दादा के साथ रह रही थी। उसका पिता विनोद रोहतक में हलवाई का काम करता है और अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। किशोरी की मां पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर घर छोड़कर चली गई थी। थाना प्रभारी के अनुसार किशोरी के पिता को शक था कि वह 9 अगस्त को किसी लड़के के साथ बाहर गई थी। इसी शक के चलते पिता और दादा ने उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर शव को कट्टे में डालकर नहर में फेंक दिया था। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें