फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: BJP की पूर्व MLA प्रेमलता का गठबंधन पर हमला, चार साल में डिप्टी सीएम के इलाके में नहीं हुए विकास कार्य

Sat, 25 Mar 2023 12:21 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आने लगे हैं, वैसे-वैसे राजनीति भी नए मोड़ लेने लगी है। इस कड़ी में उचाना से बीजेपी पूर्व विधायक प्रेमलता ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा बीजेपी को गठबंधन की जरूरत नहीं है, अकेले ही चुनाव लड़े।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रेमलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीजेयू में चार लोकसभा व 36 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में उचाना (जींद) से भाजपा की पूर्व विधायक प्रेमलता ने गठबंधन पर खुलकर हमला बोला। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पिछले चार साल में कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा को अगला लोकसभा व विधानसभा चुनाव अकेले दम चुनाव लड़ना चाहिए।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह की पत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता ने कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। अपने विधानसभा की चर्चा करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि चार साल में हमारे क्षेत्र में विकास के लिए एक ईंट नहीं लगी। यहां तक कि हमने जो कार्य शुरू किए थे, वह भी आगे नहीं बढ़े। पूर्व विधायक ने कहा कि गांवों में महिला संगठनाें में डिप्टी सीएम के प्रति नाराजगी है। पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं। पंचायत में पढ़ी लिखी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है।

अलग दल बनाने की संभावनाओं से किया इंकार
पूर्व केंद्रीय मंत्री विरेंद्र सिंह को लेकर अक्सर ही कयासबाजी होती रहती है। वे कई बार पार्टी लाइन से इतर कार्यक्रम भी आयोजित करते रहे हैं, इसलिए उनके भाजपा से अलग संगठन बनाने पर भी जब-तब चर्चा होती रहती है। इससे सबंधित पूछे गए सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी बनानी होती तो 20 साल पहले बना ली होती, अब 70 की उम्र में क्या अलग पार्टी बनाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले नए सुर से गरमाई सियासत
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के परिसर में भाजपा के हिसार, भिवानी, सिरसा व कुरुक्षेत्र लोकसभा व इसके अधीन आने वाले 36 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर चर्चा हो रही है। इसमें 2000 से अधिक शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र में की उपलब्धियों, कमियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा अपने बूथ स्तर तक की तैयारियों को परखेगी। कार्यकर्ताओं को चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें