फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में BJP शक्ति संगम कार्यक्रम: Cm मनोहर का विरोध करने के लिए सरपंच एकत्रित, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 25 Mar 2023 11:37 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में भारतीय जनता पार्टी के चार लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र प्रमुखों और पन्ना प्रमुखों की बैठक में सीएम मनोहर लाल और पार्टी प्रभारी बिप्लब देव भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
BJP का शक्ति संगम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में भाजपा के शक्ति केंद्र संगम कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार को सुबह 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के संबोधन के साथ शुरू हो गया। इस शक्ति केंद्र संगम में मुख्यमत्री मनोहर लाल समेत प्रदेश भाजपा के कई शीर्ष नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम अगले साल होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को दिया जा रहा जीत का मंत्र
भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने बताया कि इसमें चार लोकसभा क्षेत्रों हिसार, भिवानी, सिरसा व कुरुक्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुख, चारों लोकसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले मंत्री, लोकसभा व राज्यसभा सांसद एवं विधायक शामिल हैं। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू सहित अनेक वरिष्ठ नेता संबोधित करने पहुंचे हैं।
 
सीएम का विरोध करने के लिए सरपंच एकत्रित
वहीं विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने के लिए सरपंच मिल गेट स्थित जिंदल पार्क में एकत्रित हो गए हैं। सरपंचों ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री का विरोध करने का फैसला किया था। जिलेभर से सरपंच सुबह 10:30 बजे जिंदल पार्क में पहुंचना शुरू हुए। उधर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है।
विज्ञापन


सरपंचों में हुए बहसबाजी
यही नहीं पार्क में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर तक पूछा जा रहा है। इसको लेकर सरपंचों और पुलिस कर्मचारियों में काफी बहसबाजी भी हुई। हालांकि फिर मामला शांत हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सरपंचों से कहा कि वह जल्द ही अपनी मीटिंग करके यहां से चले जाए। वह भारत में लोगों की एंट्री बंद करेंगे। सरपंचों ने ई टेडरिंग सहित अन्य अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें