हिसार। गांव धान्सू में जारी जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को विभिन्न मुकाबले हुए। शतरंज में हिसार प्रथम ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदमपुर और हिसार सेकंड को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी के लड़कियों के वर्ग में आदमपुर ब्लॉक विजेता रहा, जबकि योगा में हिसार फर्स्ट के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। योगा लड़कियों के वर्ग में भी हिसार फर्स्ट ब्लॉक का प्रदर्शन दमदार रहा। कैरम में आदमपुर ब्लॉक ने हिसार सेकंड को हराकर लड़कों व लड़कियों दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। ब्यूरो