फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के बॉर्डर तक जाएगी हिसार डिपो की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार डिपो की बस अब पाकिस्तान के बॉर्डर तक चलेगी। शुक्रवार की सुबह पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित गांव खाजूवाला के नए रूट पर चली बस को रोडवेज जीएम मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक बलराम ने बताया कि हिसार बस स्टैंड से सुबह 8 बजे चलने वाली यह बस भादरा, नोहर, रावतसर, पीलीबंगा, सूरतगढ़, रावला, विजय नगर होती हुई करीब 10 घंटे के सफर के बाद पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित गांव खाजूवाला पहुंचेगी। वहां से अगले दिन सुबह 6 बजे दूसरी बस वापसी में हिसार के लिए रवाना होगी। बस में हिसार से खाजूवाला का किराया 315 रुपये रखा गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के बहुत से लोगों ने खाजूवाला के आसपास जमीन खरीद रखी है, जिससे उनका वहां आवागमन होता रहता है। यहां के लोगों की ओर से इस रूट पर बस सेवा के लिए कई बार मांग की जा चुकी थी। लोगों की मांग के आधार पर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


शुक्र्रवार को यह सेवा विधिवत तौर पर शुरू की गई है। इस मौके पर डिपो इंचार्ज कर्मबीर बामल, नाजर जयभगवान, इंस्पेक्टर गोपीराम, धर्मपाल, वेदप्रकाश, मनफूल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें