फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार-दिल्ली हवाई सेवा बंद: अब चंडीगढ़ से आएगी अयोध्या की फ्लाइट, 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक नया विंटर शेड्यूल

Sun, 14 Dec 2025 08:35 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार से जयपुर के लिए पहले एक दिन फ्लाइट थी जिसे अब दो दिन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया था। 
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम यात्री भार के कारण एयर एलायंस ने हिसार से दिल्ली के लिए हवाई सेवा बंद कर दी गई है। हिसार एयरपोर्ट पर 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक नया विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसमें हिसार- दिल्ली, दिल्ली - हिसार हवाई रूट को बंद कर दिया गया है। हवाई सेवाओं के दिनों में भी बदलाव किया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार, शनिवार, रविवार को ही हवाई सेवाएं संचालित होंगी। अन्य दिनों में कोई फ्लाइट नहीं होगी।

विज्ञापन


हिसार एयरपोर्ट को नए शेडयूल की प्रति मिल चुकी है। 16 दिसंबर से नए शेडयूल के अनुसार ही फ्लाइट रहेंगी। महज 9 महीने में ही हिसार से दिल्ली की हवाई सेवा को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिसार से दिल्ली के लिए काफी कम संख्या में यात्री मिल रहे थे। इसके चलते इस रूट पर हवाई सेवा बंद करने का निर्णय लिया। हिसार से अयोध्या रूट में भी बदलाव किया गया है। अभी तक अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन फ्लाइट थी। अब एक दिन ही चलेगी।

हिसार से जयपुर के लिए पहले एक दिन फ्लाइट थी जिसे अब दो दिन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद 9 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई। 12 सितंबर को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली तौर पर हिसार से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू की। तब तक दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा संचालित की जा रही थी जिसे सप्ताह में केवल एक दिन रविवार को कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें