फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट विकास में साबित होगा मिल का पत्थर : कैप्टन अभिमन्यु

Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में देश का डंका बज रहा है। 14 अप्रैल को हिसार में प्रधानमंत्री एयरपोर्ट का शुभारंभ कर नया इतिहास लिखने का काम करेंगे। हिसार एयरपोर्ट विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

नारनौंद में भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को कैप्टन अभिमन्यु ने बताया, कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत करके पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा तो इस क्षेत्र के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।
हांसी के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, धर्मवीर रतेरिया, रणधीर सिंह धीरू, भाजपा नेता अजय सिंधु, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, नगरपालिका चेयरमैन शमशेर कूकन, राजेंद्र लांबा, जयबीर माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कौशल रोजगार के युवाओं को हटाकर युवाओं के साथ प्रदेश सरकार कर रही है धोखा : जस्सी पेटवाड़

नारनौंद। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने अपने कार्यालय में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की अधिकतर समस्याएं पेयजल पाइप लाइन, पीने के पानी, बिजली से संबंधित शिकायतें आईं। उन्होंने तुरंत अधिकारियों से बातचीत कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वो उनकी समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।



विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार द्वारा विधानसभा में कच्ची कर्मचारियों के लिए जॉब की गारंटी का बिल लाया जाता है, वहीं दूसरी तरफ कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई रसोई गैस की कीमतों का भी उन्होंने महिलाओं व देश की जनता के साथ विश्वासघात बताया है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है उसके बावजूद भी रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें