फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: दुष्कर्म के आरोपी चपरासी को भेजा जेल, शिक्षा विभाग ने महिला प्राचार्य और आरोपी को किया निलंबित

Sat, 11 Feb 2023 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

स्कूल के चौकीदार ने 7 फरवरी को छठी कक्षा की छात्रा को लड्डू देने के बहाने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया था। जब छात्रा ने महिला प्राचार्य को इस बारे में बताया तो प्राचार्य ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता छात्रा को ही धमकाया।
विज्ञापन
jail - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी चपरासी रामफल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। शिक्षा विभाग ने आरोपी चपरासी तथा महिला प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन


हांसी खंड के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी रामफल को हांसी पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को आरोपी चपरासी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  इस मामले में शिक्षा विभाग ने अपनी कार्रवाई करते हुए  चपरासी को निलंबित कर दिया है। इस स्कूल की महिला प्राचार्य को भी निलंबित कर दिया है। स्कूल के ही वरिष्ठ शिक्षक को प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया है। इस मामले  चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है। कमेटी स्कूल की अन्य छात्राओं से भी बातचीत करेगी। पीड़िता छात्रा की काउंसिलिंग की जाएगी।
 
यह था मामला 
स्कूल के चौकीदार ने 7 फरवरी को छठी कक्षा की छात्रा को लड्डू देने के बहाने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया था। जब छात्रा ने महिला प्राचार्य को इस बारे में बताया तो प्राचार्य ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता छात्रा को ही धमकाया। इस बारे में किसी को बताने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोपी चपरासी रामफल व महिला प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बारे में पत्र जारी हो गया है। स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक को प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। -  कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें