फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा ने किया लव जेहाद का विरोध

Wed, 10 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार लव जेहाद के मामलों को गंभीरता से ले, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


सिवाच ने कहा कि रोहतक के आर्यनगर का नवीद अहमद मोहल्ले की लड़की का अपहरण कर घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की को हिंदू महासभा ने गोद ले लिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस युवती के मसले को लेकर धारा 376, 377 सहित सभी धाराओं में केस दर्ज करे, अन्यथा रोहतक के आर्य में हिंदुओं का महाकुंभ बुलाकर चारों तरफ से शहर को सील कर दिया जाएगा। इस मामले को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली हिंदू महासभा के भवन में हिंदू संगठनों की बैठक बुलाई गई है, जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महासभा पीड़िता की शादी अपने स्तर पर कराएगी और खर्चा भी वहन करेगी। इस अवसर पर ललित भारद्वाज, दलजीत सिहाग, भीम सिंह श्योराण, सुरेश उर्फ काका, विक्की सिकंदर, जगदीश बागड़ी, शम्मी मदान, राजेश शर्मा और अन्य मौजूद थे।

दुष्कर्मी के बच्चे को नहीं दूंगी जन्म : पीड़िता
लव जेहाद की शिकार रोहतक की युवती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी नवीद से शादी नहीं हुई। पिछले साल 7 अगस्त को मोहल्ले में उसने मेरा अपहरण कर लिया और घर ले गया। उसने उर्दू में लिखे एक खाली कागज पर मेरे साइन कराए थे।

उसने धमकी दी थी, साइन नहीं करेगी तो तेरे छोटे भाई को जान से मार दूंगा। उसके बाद उसने मुझसे शारीरिक संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई।

वह दो साल से उसका यौन शोषण कर रहा, जबकि सात साल से पीछा करता था। वह किसी तरह 25 दिसंबर को उसके चंगुल से छूट पाई।

पुलिस को शिकायत दी तो दहेज का केस दर्ज कर दिया, जबकि मैंने नवीद से शादी नहीं की है। केस दुष्कर्म के केस में तबदील किया जाए।

युवती ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी, मगर दुष्कर्मी के बच्चे को जन्म नहीं देगी। युवती ने पूछने पर बताया कि अपहरण के समय उसके परिजनों ने कोई केस दर्ज नहीं कराया था। इसका कारण वह डर बताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें