फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर हुआ खाली, तीन टाइम की सप्लाई का ही पानी

Sat, 16 Apr 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
विज्ञापन
पानीसमस्या - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी स्थित जलघर के दोनों टैंकों में सिर्फ इतना ही पानी बचा है कि शहर में तीन टाइम ही पानी की सप्लाई की जा सकती है। इस कारण शहर में शनिवार व रविवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। सोमवार को पानी की एक टाइम सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


16 की रात नहीं आ पाएगा जलघरों में पानी
शहरवासियों को पानी की सुचारु रूप से सप्लाई के लिए तीन-चार दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि नहर विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि खनौरी हैड से 16 अप्रैल को बालसमंद ब्रांच में पानी नहीं छोड़ा जा सकेेगा। जिस कारण जलघरों में पानी की सप्लाई 16 अप्रैल की रात को नहीं हो पाएगी। अधिकारियों ने बताया है कि नहरों में पानी की सप्लाई होने में अभी तीन से चार दिन लग सकते हैं।

इस कारण लोगों को पानी की कमी से अभी तीन-चार दिन और जूझना पड़ेगा। गौरतलब है कि एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक नहरों की क्लोजिंग का समय दिया गया था। इसके तहत नहरों में पानी की सप्लाई को रोका गया था। एक अप्रैल से जलघरों में पानी की सप्लाई ना होने से जलघरों में अब पानी समाप्त होने को है। शुक्रवार को नहर विभाग के अधिकारी 16 अप्रैल की रात से नहरों में पानी छोड़ने की संभावना जता रहे थे।
विज्ञापन


लुदास में एक सप्ताह से गंदे पानी की सप्लाई हिसार। गांव लुदास में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले एक सप्ताह से गांव में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। गांव निवासी जगदीश ने कहा कि गांव में बने वाटर वर्क्स की सप्लाई करने वाला वॉल्व लीक हो रहा है। यह वॉल्व एक बडे़ गड्ढे में बना हुआ है, जिसमें गंदा पानी जमा है। वॉल्व के लीक होने के कारण जमा गंदा पानी सप्लाई वाले पानी के साथ मिक्स हो रहा है और यही पानी पूरे गांव में सप्लाई हो रहा है। इससे गांववासियों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण पानी के लिए पानी के टैंकर मंगवाकर पानी की कमी को दूर कर रहे हैं। उधर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड पर नालियों में गंदे पानी की वजह से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें