फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं, सीनियर सिटीजन को ई-रिक्शा की नि:शुल्क सवारी

Mon, 02 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सुंदर नगरवासियों के लिए ई-रिक्शा चलाने की बहुप्रतीक्षित मांग शनिवार को पूरी हो गई। युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने सुंदर नगरवासियों को इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा (ई-रिक्शा) समर्पित की। उन्होंने ई-रिक्शा हो हरी झंडी दिखाई और बाद में उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा की सवारी की। कॉलोनी की महिलाओं और सीनियर सिटीजन को ई-रिक्शा की सवारी नि:शुल्क मिलेगी। इको फ्रेंडली इस ई-रिक्शा को सांसद दुष्यंत चौटाला ने अपने निजी कोष से खरीदकर उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन


इससे पहले सुंदर नगर पहुंचने पर सांसद दुष्यंत चौटाला का पार्षद कमला बंसल, एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार बैनीवाल, ओपी सैनी, डॉ. धर्मसिंह, धर्मसिंह गुर्जर, विजय सिंह सांगवान सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक वेद नारंग, विधायक अनूप धानक, हलका प्रधान सजन लावट, जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, युवा प्रधान अमित बूरा, अमित ग्रोवर, आशीष कुंडू, महावीर बंसल, ओमप्रकाश दहिया,  मंडी प्रधान संत कुमार सिंगल, पवन गर्ग, हनुमान प्रसाद गर्ग, प्रवीण गर्ग आदि लोग उपस्थित थे।

कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर रखा चालक
कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर ई-रिक्शा के लिए चालक रख लिया है और इसके रखरखाव का खर्च कॉलोनीवासी स्वयं वहन करेंगे। रविवार से इस रिक्शा ने सामान्य बस अड्डा, मुख्य मार्केट व सामान्य अस्पताल के बीच चलना शुरू कर दिया। खास बात यह है कि ई-रिक्शा पूरी तरह से प्रदूषण रहित और यह बिजली से चार्ज होने वाली बैटरी से चलती है। इसकी बैटरी को कुछ घंटे चार्ज करने के बाद रिक्शा को दिनभर चलाया जा सकता है और इसकी चलने की लागत न्यूनतम है।
विज्ञापन


लोगों ने रखी थी मांग
कुछ माह पूर्व जब सांसद दुष्यंत चौटाला सुंदर नगर गए थे तो स्थानीय लोगों ने सांसद के समक्ष सामान्य बस अड्डा व मार्केट जाने के लिए थ्री व्हीलर की सुविधा न होने की समस्या सामने रखी थी। इस समस्या हो हल करने के लिए एमपी लैड्स में ई-रिक्शा का प्रावधान न होने के बावजूद दुष्यंत ने अपने निजी कोष से यह रिक्शा खरीदकर कालोनीवासियों को उपहार में दी है

कॉलोनी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे सांसद ने पौधों के लिए 300 से ट्री-गार्ड उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कॉलोनीवासियों को बताया कि सुरक्षा के लिए कॉलोनी में सीसीटीवी लगाने का कार्य प्रशासनिक स्तर पर अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे भी लग जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें