फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 के सुंदर, 65 की हरप्यारी ने जीता गोल्ड

Tue, 22 Mar 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
खेल - फोटो : Bureau
विज्ञापन
अमरदीप कॉलोनी के रहने वाले 75 साल के सुंदर सिंह ढिल्लो व उनकी पत्नी हरप्यारी लगातार खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। सुंदर सिंह ढिल्लो व उनकी पत्नी ने लखनऊ में 10 से 13 मार्च तक हुई इंडिया मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में 3 गोल्ड समेत कुल 6 पदक हासिल किये हैं।
विज्ञापन

सुंदर सिंह ने लखनऊ में आयोजित हुई 36 वीं नेशनल मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेते हुए तिहरी कूद व लंबी कूद में गोल्ड मेडल हासिल किया। रिले दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया। वहीं उनकी पत्नी हरप्यारी ने भी हमेशा की तरह खेलों में उनका साथ देते हुए 5 किलोमीटर पैदल चाल में गोल्ड मेडल हासिल किया तथा 100 व 200 मीटर दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया।

गौरतलब है कि सुंदर सिंह सेना में रिटायर होने के बाद से लगातार खेलों में भाग ले रहे हैं। इसमें उनकी पत्नी हरप्यारी भी उनसे पीछे नहीं है। दोनों ने खेलों में भाग लेते हुए काफी पदक हासिल किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें