फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को नए सेक्टर में जल्द मिलेगा आशियाना

Thu, 31 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
हुडा सेक्टर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहरवासियों को जल्द ही नया सेक्टर 24 मिलेगा। पॉश इलाके में रहने की चाह रखने वाले लोगों को इस सेक्टर में आशियाना मिल सकेगा। यह सेक्टर एयरपोर्ट के नजदीक होगा। सेक्टर की लोकेशन एयरपोर्ट के नजदीक होने के साथ इस नए सेक्टर में प्लॉट लेने वालों की मारामारी मच सकती है। हुडा इसके ड्रॉ जल्द निकालने की तैयारी में है। फिलहाल इसको लेकर डी मार्केशन होने के बाद हुडा की टेक्निकल ब्रांच के पास प्लॉट मार्किंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन


अप्रैल अंत तक मांगी जाएंगी एप्लीकेशन
हुडा के अधिकारियों की मानें तो इस सेक्टर को डेवलप करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। हुडा के अधिकारी प्लॉटों का नंबर डाल रहे हैं। नंबर डालने के लिए डिवीजन नंबर एक के एक्सईएन व डीटीपी को लिखा गया है। जल्द ही इस की नंबरिंग का काम पूरा होने के बाद इसकी एप्लीकेशन मांगने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हो चुका है नक्शा पास, एलओ ने दी रिपोर्ट
जिला टाउन प्लानिंग इसका नक्शा तैयार कर चुका है। इसको लेकर हुडा अधिकारियों को लैंड ऑफिसर भी रिपोर्ट कर चुके हैं। मार्किंग की प्रक्रिया पूरी होते ही हुडा इसे हैड ऑफिस भेज देगा। हैड ऑफिस के अधिकारियों के निर्देश मिलते ही ड्रॉ की तैयारी शुरू हो जाएगी। सेक्टर में होंगे 197 प्लॉट हुडा के टेक्निकल अधिकारियों ने बताया है कि यह छोटा सेक्टर होगा। पीएलए के बाद यह शायद शहर का सबसे छोटा सेक्टर है। इसमें करीब 197 प्लॉट होंगे। मिर्जापुर रोड व रायपुर रोड के बीच में यह सेक्टर होगा। इसके नजदीक सेक्टर 1-4 होंगे। लोकेशन के हिसाब से यह प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक होगा।
विज्ञापन


कॉमर्शियल सेक्टर 25, 19 की तैयारी
इस सेक्टर के डेवलप होने के बाद हुडा सेक्टर 25 व सेक्टर 19 को डेवलप करने की तैयारी में है। दोनों ही सेक्टर इस नए सेक्टर के नजदीक ही बनने हैं। इन सेक्टरों के डेवलप होने के बाद इसके आसपास की जमीन के रेट में इजाफा हो सकता है।

हिसार में अभी तक बसे सेक्टर
सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3, सेक्टर 5, सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, सेक्टर 14, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, सेक्टर 14 पी, सेक्टर 33 पार्ट, अर्बन इस्टेट, पीएलए, सेक्टर 21 पी मेला ग्राउंड, इंडस्ट्रियल सेक्टर 27-28

तीन साल बाद नया सेक्टर
करीब तीन साल पहले हिसार में सेक्टर 14 पी तथा सेक्टर 33 के लिए आवेदन मांगे गए थे। शहर के बाहरी हिस्से में बस अड्डे के पास बने सेक्टर 14 के साथ लगते इन दोनों सेक्टर के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे। बाद में प्रॉपर्टी के दामों में आई गिरावट के बाद इन सेक्टर के रेट भी डाउन हो गए।
विज्ञापन


सेक्टर 24 की प्रोसेसिंग चल रही है। अभी प्लॉट मार्किंग पर काम किया जा रहा है। इसके बाद एप्लीकेशन मांगी जाएगी।
- सुमित कुमार, ईओ हुडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें