फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान देगी पगड़ी : यशपाल

Fri, 15 Apr 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
विज्ञापन
यशपाल - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पगड़ी फिल्म हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान देगी। पगड़ी ने हरियाणवी सिनेमा को विश्वस्तर पर पहचान दिलायी है। 22 अप्रैल को देशभर के 80 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली यह फिल्म हरियाणवी सिनेमा में क्रांति का दौर लाएगी।
विज्ञापन

यह बात बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पगड़ी हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान देगी। फिल्म प्रमोशन के लिए शुरू किये गये मिशन पगड़ी के तहत भिवानी रोहिला स्थित महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज में फिल्म की टीम के साथ पहुंचे यशपाल ने दावा किया कि ये फिल्म हरियाणवी फिल्मों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

फिल्म के निर्देशक राजीव भाटिया ने कहा कि दूसरों के मान-सम्मान का ख्याल रखना ही पगड़ी की पहचान है। यही इस फिल्म में दिखाया गया है। ये फिल्म किलिंग की नहीं बल्कि सबके ऑनर की बात करती है। उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर हरियाणा सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि मिशन पगड़ी अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में फिल्म की टीम दौरा करेगी। हर शहर में फिल्म के बारे में लोगों को बताएगी। पगड़ी के महत्व को बताते हुए प्रसिद्ध लोगों को पगड़ी भेंट की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम 20 को देखेंगे फिल्म
रिलीज से पहले 20 अप्रैल को चंडीगढ़ में फिल्म का विशेष प्रीमियर किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे। वह एक बार पहले फिल्म देख चुके हैं, लेकिन उन्होंने दोबारा फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की है।

चार इंटरनेशनल अवार्ड
फिल्म चार इंटरनेशनल और दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है। यशपाल शर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि फिल्म को दुनिया भर में 25 से ज्यादा फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म की रिलीज के बाद यह हरियाणवी फिल्मों की अब तक की सबसे बेस्ट होगी।

मैडम शमीम शर्मा ने बांधी पगड़ी महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज में पहुंचने पर फिल्म पगड़ी की टीम का कॉलेज की निदेशक डॉ. शमीम शर्मा ने स्वागत किया। इस मौके पर पगड़ी फिल्म का गाना भी चलाया गया और कलाकारों ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म के बारे में बातचीत की। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार दक्ष, नेशनल अवॉर्ड विजेता सहायक कलाकार बलजिंद्र कौर, बृजेश, नवीन निशाद, विकास महता आदि भी उपस्थित रहे। इसके बाद फिल्म की टीम सिटी कॉलेज ऑफ एजूकेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें