फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी मतभेद को बाहर न होने दें जाहिर

Wed, 01 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
agrasen bhavan - फोटो : Bureau
विज्ञापन
अग्रसेन भवन में सम्मेलन के बाद केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पार्टी के पदाधिकारियों की मीटिंग की। एचएयू के फैकल्टी हाउस में शाम करीब छह बजे मीटिंग शुरू हुई। 20 मिनट के अंदर ही मीटिंग को निपटा दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों को बोलने का मौका ही नहीं दिया गया। परिचय के बाद केंद्रीय मंत्री ने संबोधन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन मूल्यों को हिंदुस्तान में नष्ट कर दिया था हम उन मूल्यों व संस्कृति को आधार बनाकर चलेंगे। पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद केंद्रीय नेताओं की संघ के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि संगठन पर जो पदाधिकारी हैं वो अपनी जिम्मेवारी ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने कहा कि हमें सरकार की आलोचना नहीं करनी है। कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे की टांग न खींचे। पार्टी का आपसी मतभेद बाहर न जाहिर होने दें। आलोचना करने से सरकार की छवि खराब होती है। हमारे लिए राष्ट्र और संस्कृति ही सर्वोपरि होनी चाहिए।
विज्ञापन


...तो हो जाएगी गेहूं में घुन लगने जैसी स्थिति
कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पदाधिकारियों को संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत आधार होता है। अगर खुद पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक दूसरे की आलोचना करेंगे तो गेहूं में घुन लगने जैसी स्थिति हो जाएगी। जिस पर घुन गेहूं को अंदर से खा जाता है उसे दबाएं तो वह पिचक जाता है उसी प्रकार अगर ऐसा होगा तो पार्टी कमजोर हो जाएगी।

रात को गांव में ही ठहरेंगे सीनियर कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को कहा कि अब 10 दिन तक पार्टी व सरकार की खूब उपलब्धियां गिनानी हैं। गांव गांव में जाकर प्रचार करना है। रात को भी सीनियर पदाधिकारी गांव में ठहरेंगे। बूथ लेवल पर जाकर पार्टी की उपलब्धियां गिनानी है।
विज्ञापन


धरातल पर लागू नहीं हो रहीं उन पर करो वर्क
मीटिंग में कहा गया कि जो सरकार की योजनाएं धरातल पर लागू नहीं हो रही उन पर कार्यकर्ता वर्क करें। आम लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाए। हम सरकार में हैं सारी बातों पर हर एक मुद्दे पर ध्यान रखें। कोई ऐसा काम न करो जिससे सरकार की छवि खराब हो।

ये रहे मौजूद इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल, कृष्ण लाल रिणवा, सुरेश धूपवाला मीडिया प्रभारी, मनदीप मलिक, प्रदेश सचिव करण सिंह राणोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव योगेश सिहाग, सहयोग प्रकोष्ठ सहसंयोजक विनोद गोयत, कृष्ण खटाणा, राजेंद्र लांबा, बीएल वन प्रवीन जैन सहित करीब 40 के करीब पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें