फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले डेयरी कॉलेज में जल्द मिलेंगी नौकरियां

Sat, 19 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
लुवास - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 लुवास में शुरू होने जा रहे हरियाणा के पहले डेयरी कॉलेज के लिए अप्रैल माह से प्रोफेसरों व अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए कॉलेज के लिए विभिन्न पदों के लिए अप्रैल माह में साक्षात्कार लिया जाएगा। पहले डेयरी कॉलेज के लिए ऑल इंडिया लेवल पर प्रोफेसरों व अन्य स्टाफ की भर्ती होनी है। प्रोफेसरों व टेक्निकल तथा नॉन टेक्निकल पदों के लिए अप्रैल महीने में ही साक्षात्कार व भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


21 प्रोफेसर, 27 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
डेयरी कॉलेज के लिए अप्रैल माह में 21 प्रोफेसर के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। इसके लिए अप्रैल माह में ही साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की जाएगी। कॉलेज के अन्य टेक्निकल व नॉन टेक्निकल पदों पर कुल 27 पदों पर भर्ती के लिए भी अप्रैल माह में ही साक्षात्कार होंगे। गौरतलब है कि इन पदों के लिए एप्लीकेशन फार्म सितंबर 2015 में निकाले गए थे और अक्तूबर 2015 तक विभिन्न पदों पर अप्लाई करने का समय दिया गया था। सभी पदों के लिए योग्यता पदानुसार यूजीसी की भांति ही दी गई थी और ऑल इंडिया लेवल पर पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जून माह में आएंगे प्रोस्पेक्टस लुवास में खुलने जा रहा है यह डेयरी कॉलेज देश का 20 वां कॉलेज होगा और हरियाणा का पहला। कॉलेज में अप्रैल माह में स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया के बाद जून माह में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस निकाले जाएंगे। जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया होगी व अगस्त माह से कॉलेज की रेगुलर क्लासेज आरंभ की जाएंगी।

एलपीटी में ही लगेंगी कक्षाएं
कॉलेज में शुरुआत में एलपीटी विभाग में ही विभिन्न कोर्सो के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। क्योंकि कॉलेज के लिए इमारत के निर्माण के लिए अभी लुवास को जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके लिए लुवास प्रयासरत है।
विज्ञापन



21 प्रोफेसर और अन्य स्टॉफ की भर्ती अप्रैल माह में पूरी कर ली जाएगी। इसी सत्र से कॉलेज शुरू हो जाएगा। फिलहाल कॉलेज की कक्षाएं एलपीटी विभाग में लगेंगी।
विज्ञापन

- रणधीर सिंह डाबर, निदेशक, कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें