फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और बुजुर्गों को अब ई-रिक्शा की फ्री सवारी

Fri, 29 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सुंदर नगर की महिलाओं और सीनियर सिटीजन को अब ई-रिक्शा की नि:शुल्क सवारी मिलेगी। सांसद दुष्यंत की ओर से पायलेट प्रोजेक्ट के तहत यहां ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें महिलाओं-बुजुुर्गों को उनके घर से अस्पताल, बस अड्डा, मार्केट तक ई रिक्शा लेकर जाएगी।
विज्ञापन


सांसद दुष्यंत की ओर से सुंदर नगर के लोगों को 30 अप्रैल को ई-रिक्शा की सवारी का उपहार दिया जाएगा। कुछ समय पहले सांसद दुष्यंत चौटाला सुंदर नगर में गए थे। सांसद का अभिनंदन करने के बाद इस एरिया के लोगों ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि सुंदर नगर में 400 से अधिक मकान हैं। बस अड्डा, सामान्य अस्पताल, राजगुरु मार्केट की ओर जाने के लिए यहां से ऑटो का रूट नहीं है।

सांसद ने इस मांग को स्वीकार करते हुए यहां ई रिक्शा शुरू कराने का फैसला लिया। सांसद ने अधिकारियों को एमपी लैड से ई रिक्शा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा, जिस पर अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर बताया कि एमपी लैड से ई-रिक्शा नहीं दी जा सकती, जिसके बाद सांसद ने अपने निजी कोष से ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इस सेवा को उपलब्ध कराने में पार्षद कमला बंसल ने भूमिका निभाई। उनकी ओर से समस्या को सांसद के समक्ष रखा गया था।  
विज्ञापन


सांसद की ओर से शहर के लिए यह पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। अगर वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से यह कामयाब हुआ तो अन्य एरिया में भी इस तरह की सेवा उपलब्ध कराने की रणनीति तय की जाएगी। अन्य कॉलोनियों मेें भी इको फ्रेंडली सेवा मिलेगी।

हर घर में देंगे ड्राइवर का नंबर
ई-रिक्शा के लिए एक ड्राइवर नियुक्त किया जाएगा। इस ड्राइवर का मोबाइल नंबर सुंदर नगर के हर घर में उपलब्ध कराया जाएगा। किसी महिला-बुजुर्ग को अस्पताल, बस अड्डा, मार्केट की ओर जाना होगा तो इस नंबर पर कॉल कर उसे अपने घर तक बुला सकेंगे। ड्राइवर वापसी में भी इन लोगों को वापस घर छोड़ेगा।

मेंटेनेंस का खर्च सोसायटी के जिम्मे
ई-रिक्शा के संचालन की जिम्मेदारी सुंदर नगर वेलफेयर सोसायटी वहन करेगी। इसमें मेंटेनेंस, ड्राइवर का वेतन, बिजली चार्जिंग को लेकर सोसायटी की ओर से खर्च तय किया जाएगा। सोसायटी अपने एरिया में इस सुविधा के लिए अपने स्तर पर शुल्क उपलब्ध कराएगी।
यह रहेगा रूट- सुंदर नगर, सामान्य अस्पताल, बस अड्डा, नागोरी गेट।
यह रहेगा समय- सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक

सुंदर नगर के लोगों की ओर से मांग रखी गई थी। एमपी लैड में ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का प्रावधान नहीं था। लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपनी जेब से ही रिक्शा देने का फैसला लिया है। दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें