फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो की शिकायत पर एक्शन नहीं लेने पर सीएमओ निलंबित

Sat, 02 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
सीएम विंडो - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सीएम विंडो में की गई शिकायत हिसार के सिविल सर्जन को भारी पड़ गई। सिविल सर्जन डॉ. जेएस ग्रेवाल को सीएम मनोहर लाल ने तुरंत प्रभाव से निलंबित किया है। सिविल सर्जन को सीएम विंडो पर की शिकायत पर कार्यवाही न कर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। शनिवार देर शाम सीएम कार्यालय की ओर से निलंबन के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम मनोहरलाल के अतिरिक्त मुख्य प्रधान सचिव राकेश गुप्ता तथा सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल सीएम विंडो पर मिल रही शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान हिसार के एक व्यक्ति की ओर से सीएम विंडो में डाली गई शिकायत पर जानकारी मांगी गई। इसमें सीएमओ की ओर से शिकायतकर्ता से न मिलने की बात सामने आई।

सीएम विंडो सेल की ओर से निर्देश के बावजूद सीएमओ शिकायतकर्ता से नहीं मिल रहे थे। सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि आदमपुर हिसार के व्यक्ति ने जहर खाया था, जिसके बाद उसका निजी अस्पताल में किसी बीएएमएस ने उपचार कराया था।
विज्ञापन


इसमें पीड़ित की शिकायत पर अस्पताल में जांच की गई। इसके बाद भी उस पर कार्यवाही नहीं की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने निजी अस्पताल में छापेमारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। सीएम कार्यालय की ओर से निर्देेश के बाद भी सीएमओ नहीं मिल रहे थे।

डीजी हेल्थ भी नहीं बता सकीं निलंबन के कारण
सीएमओ के निलंबन की कार्रवाई से सामान्य अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन से लेकर सामान्य प्रशासनिक अधिकारी तक किसी को पता नहीं लगा कि किस कारण सीएमओ को निलंबित किया गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर जनरल डॉ. कमला सिंह भी इस बारे में निलंबन के कारण नहीं बता सकीं।


किस कारण निलंबन किया गया मुझे जानकारी नहीं मिली है। सीएम विंडो के केस में देरी के जिस मामले की बात कही जा रही है उसमें हमारी तीन सदस्यीय टीम ने जांच की थी। उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट भी भेजी गई थी। ऐसे में इतना बड़ा एक्शन लेने के कारण क्या कारण रहे यह पता नहीं। - डॉ. जेएस ग्रेवाल, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें