फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए बनेगी एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी

Wed, 01 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
airport - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर में इंटरनेशनल कार्गो एयर पोर्ट बनाने के लिए जल्द ही एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद ये एयरपोर्ट अथॉरिटी ही डायरेक्ट रूप में इंटरनेशनल एयर पोर्ट को डेवलप करने का पूरा काम देखेगी। केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री मोहनभाई कल्याण भाई कुंदरिया ने सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के साथ शहर में एयरपोर्ट व निर्माणाधीन अति आधुनिक जलघर का दौरा किया। उन्होंने हिसार विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों व बड़े प्रोजेक्ट की भी जानकारी ली। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि अगले सप्ताह में सरकार इसकी अधिकारिक घोषणा कर देगी। एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने के लिए सरकार ने इसके गठन का फैसला लिया है। एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी इसका सर्वे संबंधित पूरा काम करेगी। एयरपोर्ट डेवलपमेंट संबंधित जो भी अड़चनें आएंगी इसके समाधान संबंधित यह अथॉरिटी ही काम करेगी। स्थानीय प्रशासनिक का इस संबंध में काई हस्तक्षेप नहीं रहेगा।
विज्ञापन


ये होंगे डेवलपमेंट अथॉरिटी में शामिल
एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी में उड्डयन विभाग के अधिकारी, लोकल प्रशासन के अधिकारी व सरकार के पदाधिकारी शामिल होंगे। जिनका एयरपोर्ट बनाने से पहले पूरी तरह की कार्रवाई बारे जिम्मेवारी होगी। कितनी जमीन एक्वायर करनी है। कहां कोई बाधा आ रही है। किस विभाग से एनओसी लेनी है। शुरुआत में किस तरह का स्ट्रेक्चर खड़ा करना है इसके लिए धरातल पर क्या जरूरत रहेगी इन सभी प्वाइंटों को डेवलपमेंट अथॉरिटी शॉर्ट आउट करेगी।

पहले फेज में होगा यह काम
सरकार ने हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया हुआ है। पहले फेज में रनवे को बढ़ाने की बारी है। वर्तमान में 4 हजार फुट रनवे को 7 हजार किया जाना है। इसके अलावा नाइट लैंडिंग की सुविधा देनी होगी। साथ ही चार हैंगर भी बनाए जाने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन



सरकार इंटरनेशनल कार्गो एयरपोर्ट बनाने के काम में तेजी लाने के लिए एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन कर रही है। अगले सप्ताह तक इस अथॉरिटी का गठन किया जा सकेगा। इसके बाद यह अथॉरिटी ही एयरपोर्ट को डेवलप करने संबंधी सारा काम देखेगी।
विज्ञापन

- डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें