फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर कैंट के पास मैथानोल से भरा ट्रक पलटा

Thu, 05 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
विज्ञापन
ट्रक पलटा - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार की शाम बड़ा हादसा टल गया। मैैथानोल से भरा ट्रक हिसार-दिल्ली बाईपास पर कैंट के पास पलट गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने नेशनल हाईवे की तीन लेन को बंद कर दूसरी लेन में डायवर्ट किया।
विज्ञापन

गुजरात के कांडला से एक टैंकर मैथानोल भरकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। बुधवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली बाईपास पर कैंट के पास  टैंकर पलट गया। कैंटर चालक कालू को माथे पर चोट आई है। सहायक मदन सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने देर रात तक टैंकर पर पानी का छिड़काव किया।

राजस्थान के बाड़मेर निवासी चालक ने बताया कि मारुति कार चालक ओवरटेकिंग के चक्कर में कट लगा रहा था। उसी को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। टैंकर पलटने से इसमें भरा केमिकल सड़क पर बिखर गया। टैंकर में करीब 30 हजार लीटर केमिकल भरा हुआ था।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि यह केमिकल आबकारी के दायरे में आता है, जिसका लाइसेंस लेकर ट्रांसपोर्ट किया जाता है। यह तेज ज्वलनशील होता है। जरा सी चिंगारी पर पेट्रोल से भी तेजी से आग पकड़ लेता है। भगवान का शुक्र है कि भयंकर हादसा होने से टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिक्स लेन रोड में थ्री लेन को डायवर्ट कर दिया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां टैंकर पर पानी का छिड़काव करती रही। टैंकर के आसपास किसी भी तरह से आग न पहुंचे, इसके लिए पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के करीब 20 कर्मचारी ड्यूटी करते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें