फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रिंग रेस में हिमांशी और बाल रेस में वंशिका जीतीं

Mon, 30 Dec 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में पदक विजेता ​खिलाड़ियों के साथ स्कूल के डायरेक्टर आशीष नागपाल।
विज्ञापन
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में सैपलिंग स्कूल के वार्षिक स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन

रिंग रेस में पांचवीं कक्षा की हिमांशी प्रथम, कृतिका द्वितीय और रिया तृतीय रही। इसी प्रकार बाल रेस में कक्षा तीसरी की वंशिका प्रथम, जया द्वितीय और इक्कम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर सिंह रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सैपलिंग स्कूल के डायरेक्टर आशीष नागपाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। वहीं, इस अवसर पर अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल शशि सहगल, संजय धवन, सौरभ पपनेजा, भारत, दलबीर आदि मौजूद रहे।
खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी : डॉ. जगबीर सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम उन्हें आत्मनिर्भर और अनुशासित बनाते हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें