फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। नारनौंद के पास वीरवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक अपने पोल्ट्री फार्म से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित भाग गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


घायल युवक मामदीन निवासी पटेल नगर जींद ने नारनौंद थाना पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका पोल्ट्री फार्म नारनौंद के बुडाना रोड पर स्थित है। इस फार्म में उसका साझेदार प्रविंद्र निवासी जुलानी हाल निवासी पटेल नगर जींद भी हिस्सेदार है। वीरवार रात करीब 9:30 बजे दोनों अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर फार्म से जींद लौट रहे थे। बाइक प्रविंद्र चला रहा था और मामदीन पीछे बैठा था। जैसे ही वे भैणी अमीरपुर बस अड्डे के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। टक्कर लगते ही ट्रक चालक वाहन को तेजी से भगाकर नारनौंद की ओर ले गया। घायल अवस्था में मामदीन ने देखा कि उसके साथी प्रविंद्र के सिर और नाक से खून बह रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। मामदीन का उपचार जारी है। पुलिस ने मामदीन के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सूचना मिलने के बाद एएसआई धर्मबीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी ताकि ट्रक और चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें