नारनौंद के नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक दीपक के परिजन।
नारनौंद। जींद रोड पर तेज रफ्तार जींद डिपो की रोडवेज बस ने वीरवार को नारनौंद निवासी दीपक (19) को कुचल दिया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वार्ड-1 निवासी विक्रम उर्फ विक्की ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई दीपक मयूर आरओ पर पानी सप्लाई का काम करते हैं। वीरवार सुबह दोनों भाई आरओ प्लांट पहुंचे। इसके बाद जीप चालक मनीष के साथ पानी सप्लाई के लिए निकले। सुबह करीब 8:30 बजे तीनों रामफल लोहान के मकान पर पानी सप्लाई कर लौटने लगे। दीपक जीप के पीछे खड़ा था। उसी समय नारनौंद-जींद रोड पर हांसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जीत को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक सड़क पर जा गिरा, जिससे उसका सिर फट गया। विक्रम और मनीष ने राहगीरों की मदद से दीपक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।