फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हेलो. एमडी साहब, खदेड़ थर्मल प्लांट के आगे धरने पर बैठे कर्मियों को कौशल निगम में शामिल करो, शाहीन बोले-काम हो जाएगा

विज्ञापन
बरवाला के खेदड़ थर्मल प्लांट में कर्मियों को संबो​​धित करते अभय सिंह चौटाला
विज्ञापन
हिसार। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा शुक्रवार को बरवाला, खेदड़, बालक गांवों में पहुंची। खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के आगे धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि युवाओं को पक्की नौकरी दी जानी चाहिए। ठेका प्रथा से निजात दिलाकर सरकार कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी दे। इस बारे में मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। इस पर कर्मियों ने कहा कि यह काम बिजली निगम के एमडी ने ही करना है। इसके बाद अभय सिंह ने निगम के एमडी को फोन कर कर्मियों का पक्ष रखा। उन्होंने कर्मियों को बताया कि बिजली निगम के एमडी मोहम्मद शाहीन ने कहा कि यह काम आज ही हो जाएगा।
विज्ञापन

50 फीसदी टिकट युवाओं को देंगे
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार की दोगली और झूठी नीति के कारण आज हरियाणा का युवा हताश है। इनेलो की सरकार के दौरान प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियों के साथ-साथ रोजगार के साधन भी मुहैया करवाए गए थे। आज का युवा काम की तलाश में दर दर ठोकरें खाने को मजबूर है। इनेलो ने युवाओं को आगे लाने के मकसद से निर्णय लिया है कि इस बार चुनाव में 50 फीसदी टिकट युवाओं को दी जाएगी। इसके अलावा सरकार बनने पर युवाओं को 21000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। हिसार में लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों की मांग है कि 2020 में खराब हुई फसल का मुआवजा जारी हो चुका है, लेकिन बांटा नहीं जा रहा। 2022 में खराब हुई फसलों का क्लेम देने में रिलायंस कंपनी आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें