फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Haryana: 15 दिसंबर के बाद बारिश की संभावना, सक्रिय होंगे एक बाद एक पश्चिमी विक्षोभ

Tue, 06 Dec 2022 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार

सार

सोमवार को प्रदेश में रात्रि का तापमान 6.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालय की तरफ से आ रही उत्तर पश्चिमी व शुष्क हवाओं के असर से फिलहाल सुबह व शाम को ठिठुरन बढ़ रही है। दिन के समय धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है, जिस कारण दिन में ठंड से अभी राहत मिली हुई है।

विज्ञापन


मगर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 दिसंबर के बाद दिन में भी सर्दी ठिठुराएगी। 15 दिसंबर के बाद एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके असर से हरियाणा में बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार प्रदेश में लगातार मौसम में ठंडक घुलने लगी है। साथ ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी और शांत हवाओं की वजह से धुंध व कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक के बाद एक कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जो सिर्फ उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर हल्की बर्फबारी कर रहे हैं। मैदानी राज्यों में इनका प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। संपूर्ण मैदानी राज्यों में मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है।

हिमालय से आने वाली उत्तरी पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार रात का पारा गिर रहा है।

सोमवार को प्रदेश में रात्रि का तापमान 6.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से भी केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें