मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश के होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा में अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून मंगलवार से फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते उत्तरी और पूर्वी जिलों में जमकर बादल बरसे। दोपहर बाद दक्षिण हरियाणा के भी कुछ जिलों में बारिश हुई। पलवल में 66.5, पंचकूला में 58.0, हिसार में 37.0, गुरुग्राम में 36.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत होकर गहरे दबाव (डिप डिप्रेशन) में तब्दील हो गया है, जिससे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की हवाएं सशक्त होने लगी हैं। इसके असर से मंगलवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले दो निम्न दबाव के क्षेत्र बन चुके हैं। हरियाणा और एनसीआर में 29-31 जुलाई के दौरान रुक-रुककर बारिश का दौर चलेगा।