फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनसीआर समेत उत्तरी जिलों में तेज बारिश, तापमान 9 डिग्री गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वीरवार को एनसीआर समेत हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई। इससे दिन के अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल और फरीदाबाद में छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से अब तक प्रदेश में सामान्य से 136 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश और हवाओं के कारण धान की पछेती फसल को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर कटाई के लिए तैयार फसल खेतों में गिर गई है।
सुबह करीब पांच बजे से दस बजे तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। सामान्य तौर पर एक अक्तूबर से अब तक 6.1 एमएम बारिश होती है, जबकि इस बार यह आंकड़ा 14.4 एमएम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून की वापसी हो चुकी है। अरब सागर की ओर से आए पश्चिमी विक्षोभ के पाकिस्तान के पास हिमालय से टकराने के बाद यह सक्रिय हुआ। मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हुई है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और जींद में तेज बारिश होने के आसार हैं। हरियाणा के शेष हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की, छिटपुट बारिश हो सकती है। यदि हवा नहीं चली तो शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे का असर भी दिखाई दे सकता है।
कहां कितनी बारिश (एमएम में)
हिसार — 7.7
अंबाला — 41.8
करनाल — 51
नारनौल — 2
रोहतक — 16
चरखी दादरी — 11.5
गुरुग्राम — 15
झज्जर — 6.5
सोनीपत — 42.5
यमुनानगर — 10.5
कैथल — 33.5
पानीपत — 41.5
सिरसा — 18
फतेहाबाद — 8.5
जींद — 19
पछेती धान की फसल गिरी, कटाई में आएगी परेशानी
कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलजीत भ्याण ने बताया कि बारिश से धान की पछेती फसल को नुकसान हुआ है। कटाई के लिए तैयार धान की फसल बारिश और हवाओं के कारण खेतों में गिर गई है। इससे किसानों को कटाई के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, अक्तूबर में हुई इस बारिश से अगली बिजाई वाली फसलों को फायदा होगा। सरसों, चना और गेहूं की बिजाई के लिए बारिश लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें