फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जलभराव से बढ़ी स्वास्थ्य संबंधी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जलभराव वाले क्षेत्रों में जलघर भी प्रदूषित हो गए हैं। इस कारण वहां के निवासियों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पेयजल के अभाव समेत कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। उनकी मदद के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने कई जगह लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रोग और कीट नियंत्रण के लिए खेतों में डाला गया कीटनाशक बरसाती पानी के साथ बहकर जलघरों में पहुंच गया है। गांव खोका की सरपंच मीरा समेत ग्रामीण काला, जयवीर हुडा आदि ने बताया कि गांवों के नलों में पिछले सप्ताह से पानी नहीं आया है। टैंकर से पहुंचाया जा रहा पानी नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने जलघर के किनारे मिट्टी की दीवार बनाकर वहां आ रहा प्रदूषित पानी रोकने की मांग की है। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका और नगर निगम फॉगिंग करा रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी सुविधा भी नहीं है।

लितानी में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, गलियों में करवाई फॉगिंग
- फोटो एचएसआर-30
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। स्वास्थ्य उपकेंद्र महजोद की ओर से सोमवार गांव लितानी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। गलियों में फॉगिंग करा घरों में जाकर भी लोगों को बचाव के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता अजय ने जुगलान गांव, विभागीय कर्मचारी सुरेंद्र, सुनील भानखड़, राममेहर और बजरंग ने शास्त्रीनगर, सेक्टर 14 और एचएयू परिसर में जाकर लोगों को मच्छरों के लारवा नियंत्रण के उपाय बताए। कैमरी रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी के आसपास जलभराव वाले क्षेत्रों में दवाई और काला तेल डाला गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि ग्राम भकलाना में तेजी से बुखार आने के कारण लोग परेशान हैं। मलेरिया से बचाने के लिए जनता को जागरूक किया गया। पीएचसी भकलाना के सत्यवीर और एमपीएचडब्ल्यू जोरावर सिंह ने बुखार के मरीजों के खून के नमूने लिए। इन नमूनों के आधार पर मच्छरजनित रोग की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें