फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकृवि का दो दिवसीय वर्चुअल कृषि मेला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का दो दिवसीय वर्चुअल कृषि मेला (खरीफ) 9 मार्च से शुरू होगा। इसमें प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र से एक-एक प्रगतिशील किसान को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. आरएस हुड्डा ने बताया कि इसके लिए सम्मानित किए जाने वाले किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। किसानों को सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य अन्य किसानों को ऐसे प्रगतिशील किसानों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी कृषि विज्ञान केंद्रों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

ये किसान होंगे सम्मानित
विस्तार शिक्षा निदेशालय के सह-निदेशक (किसान परामर्श केंद्र) डॉ. सुनील ढांडा ने बताया कि सम्मानित होने वाले किसानों में अंबाला के गांव हल्दरी से शमशेर सिंह, रेवाड़ी बावल के गांव भूरथला से अजय कुमार, भिवानी के गांव बलियाली से चंद्रभान, फरीदाबाद के गांव भनकपुर से गोपीचंद रावत, फतेहाबाद के गांव बनमंदोरी से मनीश कुमार, झज्जर के आर्य नगर से सिद्धार्थ मल्हान, जींद के गांव ढाटरथ से ईश्वर, कैथल के गांव किठाना से राजबीर सिंह, करनाल के गांव नसीरपुर से जगत सिंह, कुरुक्षेत्र के गांव बपडी से सुरजीत सिंह, मंडकौला से बीर सिंह, महेंद्रगढ़ के गांव बरड़ा से विक्रम, पानीपत के गांव गोयला खुर्द से सतपाल सिंह, रोहतक के गांव फरमाना से अभिषेक, सदलपुर के गांव शीशवाल से मनोहर लाल, सिरसा के गांव भरौखा से रमेश कुमार, सोनीपत के गांव करेवारी से सुमेर, यमुनानगर के गांव हफीजपुर से सुभाष चंद और पंचकूला के गांव मल्हा से विक्रम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

46 हजार करा चुके रजिस्ट्रेशन
कृषि मेले के लिए अब तक 46 हजार रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। किसान अपने मोबाइल नंबर से WWW.haukarshimela.com पर स्वयं को पंजीकृत करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें