फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 128 खंडों, 2584 गांवों के किसानों से सीधा संवाद करेंगे एचएयू के वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत समीक्षा बैठक कुलपति प्रो. बीआर कांबोज की अध्यक्षता में हुई। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 21 कृषि विज्ञान केंद्रों के समन्वयकों व विस्तार शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने बैठक में शिरकत की। प्रो. कांबोज ने बताया इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में 700 जिलों में 2000 वैज्ञानिकों का दल देशभर में 1.5 करोड़ से अधिक किसानों के साथ सीधा संवाद करेगें। अभियान के तहत एचएयू के 21 कृषि विज्ञान केंद्र हिस्सा लेगें, विश्वविद्यालय के विस्तार विशेषज्ञ प्रदेशभर के 128 खंडों, 2584 गांवों का दौरा करेंगे। इसके लिए प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र में 53 वैज्ञानिक दलों का गठन किया गया है और उनका रूट मैप भी निर्धारित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें