फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिजोरम को हरा फाइनल में पहुंची हरियाणा की महिला हॉकी टीम

Mon, 10 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने मिजोरम को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले हुए क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा ने पंजाब को 1-0 से हराया था। हरियाणा टीम में हिसार से छह बेटियां खेल रही हैं। इनमें पिंकी, रेखा, नीलम, अनु, माया और निधि शामिल हैं।
विज्ञापन

सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि अभी तक टीम ने बेहतर स्कोर के साथ जीत दर्ज की हुई है। उम्मीद है कि टीम स्वर्ण पदक हासिल करेगी। हरियाणा टीम में हिसार के अलावा सोनीपत, शाहबाद और भिवानी से बेटियां भी दमखम दिखा रही हैं। अब फाइनल मैच 12 मार्च तक चलेगी। सेमीफाइनल मैच में हिसार की अनु ने भी एक गोल दागा है।

हरियाणा को 1-0 से हरा पंजाब की टीम बनी फुटबाल टूर्नामेंट की चैंपियन

हिसार। विद्युतनगर स्थित खेल प्रांगण में चल रहे 46वें ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमाचंक रहा। इस मुकाबले में पंजाब ने हरियाणा को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की डायरेक्टर प्रोजेक्ट विनीता सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर ऑपरेशन विपिन गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विनीता सिंह ने कहा कि जो खिलाड़ी फाइनल में हार गएए उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं, और ज्यादा मेहनत से तैयारी करके अगली बार जीतने का प्रयास करें। उनकी स्वयं की शिक्षा मोती लाल नेहरू खेल विद्यालय से पूर्ण हुई है। खेलों से मुझे जीवन में हार-जीत के अनुभवों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। बच्चों को किसी भी खेल को खेलने के लिए प्रेरित करें। खेलने से व्यक्ति के जीवन में नव संचार होता है व शरीर में स्फूर्ति आती है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर अतुल पसरीजा, सीएफओ सुशाीला बालोदिया, पर्यवेक्षक पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें