फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की महिला फुटबाल टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिहार में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की महिला फुटबाल टीम ने कांस्य पदक जीता है। रविवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम का मुकाबला तमिलनाडु के साथ हुआ। इसमें अंतिम समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल कर बराबरी पर रही। उसके बाद पेनल्टी शूट आउट करवाया गया। इसमें हरियाणा की टीम को 4-2 से हार का सामना कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव मंगाली में लड़कियों को फुटबाल का प्रशिक्षण दे रहे कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा की टीम ने आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। मगर सेमीफाइनल मुकाबले में टीम हार गई। हरियाणा की टीम में हिसार के गांव मंगाली की मंजू और संध्या ने भी भाग लिया। दोनों खिलाड़ी मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोच नरेंद्र कुमार के पास अभ्यास कर रही हैं। हरियाणा की टीम में हिसार के अलावा भिवानी, रोहतक, यमुनानगर, जींद, चरखीदादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर की खिलाड़ी शामिल रहीं।
कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंजू ने तीन साल पहले फुटबाल से कॅरिअर की शुरुआत की थी। पहली बार ही उसने नेशनल स्तर पर पदक हासिल किया है। हालांकि इससे पहले वह स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं। अंडर-17 में स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था।
विज्ञापन

वहीं संध्या पांच साल से अभ्यास कर रही हैं। अंडर-14 में स्कूली नेशनल में रजत पदक जीत चुकी हैं। संध्या गोवा में चल रहे इंडिया टीम के कैंप में भी शामिल है। हालांकि टूर्नामेंट को लेकर उसे छुट्टी मिली हुई है। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा की टीम ने पहले मैच में दिल्ली को 7-0 से हराया। दूसरे मैच में मणिपुर को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें