हिसार। ओडिशा के राउरकेला में चल रही जूनियर नेशनल पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को हरियाणा की टीम ने झारखंड को शूटआउट में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब बुधवार को हरियाणा की टीम चंडीगढ़ के साथ भिड़ेगी। खास बात है कि हरियाणा टीम में हिसार के डाबड़ा गांव के रोहित, तोशांत व हिमवान खेल रहे हैं। जबकि चंडीगढ़ की टीम में भी डाबड़ा गांव के कर्मवीर, रमन और सुमित दमखम दिखा रहे हैं।
कोच राजेंद्र सिहाग के अनुसार अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 2-2 से बराबरी पर रही। उसके बाद शूटआउट में हरियाणा की टीम ने झारखंड को हरा दिया। हरियाणा टीम में शामिल सोनीपत साईं से अमित खासा ने 2 और जींद से योगेश ने 1 गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं मैन ऑफ द मैच गोलकीपर हिमवान सिहाग को दिया गया हैं।