फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा की जूनियर रग्बी टीम चयनित

Sat, 12 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हरियाणा की टीम।
विज्ञापन
हिसार। 10वीं राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा रग्बी ग्राउंड पर 7 से 13 जुलाई तक चलेगी। प्रतियोगिता में जूनियर लड़कों के मुकाबले 12 एवं 13 जुलाई को करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाली हरियाणा की टीम का चयन प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी चरखी दादरी में किया गया। हिसार रग्बी के प्रधान प्रवीण उड़ान ने बताया कि टीम में 12 खिलाड़ियों के अलावा 3 वैकल्पिक खिलाड़ी एवं कोच व मैनेजर का भी चयन किया गया है। टीम में कप्तान दीपक के अलावा हिसार से लक्ष्य, पानीपत से रचित, रितेश, विनय, पंचकूला के हिमांशु, आयुष, चरखी दादरी से साहिल कादयान, अभिमन्यु डागर एवं झज्जर से रुद्र डागर को रखा गया है।
अतिरिक्त खिलाड़ियों में चरखी दादरी से नितिन सांगवान और अनुज एवं भिवानी से लक्ष्य बूरा को रखा गया है। टीम कोच राजेश तक्षक और टीम मैनेजर नीरज वर्मा होंगे। इस अवसर पर हरियाणा रग्बी के संयोजक नरेंद्र मोर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास खत्री, कप्तान दीपक पूनिया, प्रिंस खत्री, अजय देसवाल, तिलक राज, हिसार रग्बी के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह पंघाल आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें