फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फुटबाल चैंपियनशिप के लिए जाट कॉलेज में हरियाणा का कैंप शुरू

विज्ञापन
चैंपियन​शिप के लिए जाट काॅलेज में लगे कैंप में फुटबाल का प्र​शिक्षण लेती बेटियां।
विज्ञापन
हिसार। अंडर-14 स्कूली नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए मंगलवार से जाट कॉलेज में प्रशिक्षण कैंप की शुरुआत हुई। कैंप में हरियाणा के विभिन्न जिलों से चुनी गई 18 बेटियां हिस्सा ले रही हैं। चैंपियनशिप 17 से 22 दिसंबर तक रांची में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


टीम के कोच परीक्षित ने बताया कि टीम में हिसार से 5, भिवानी के अलखपुरा से 3, चरखीदादरी से 1, सोनीपत से 1, जींद से 1, पानीपत से 1, फरीदाबाद से 1, कुरुक्षेत्र से 1, अंबाला से 1, फतेहाबाद से 1 और रोहतक से 2 खिलाड़ी शामिल की गई हैं। हिसार की सभी पांच खिलाड़ी सेंट जोसफ स्कूल की छात्राएं हैं। कैंप शिक्षा विभाग द्वारा लगाया गया है और 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।

कोच परीक्षित ने बताया कि सितंबर माह में कुरुक्षेत्र में स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। उसी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन कर हरियाणा टीम तैयार की गई है। इस बार टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीद जताई जा रही है। कैंप में कोच परीक्षित, विनोद कुमार और नवीन कड़वासरा खिलाड़ियों को फुटबाल की बारीकियां, टीम कम्यूनिकेशन और फिटनेस की विशेष ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में शामिल खिलाड़ी

भिवानी : नेहा, गरिमा, कनिका

हिसार : पायल, दिव्या, भूमिका, निधि, सिमरण

रोहतक : पलवी, ललिता

जींद : दिव्या

फतेहाबाद : दीक्षा

सोनीपत : ईशा

अंबाला : महक

पानीपत : वैशाली

चरखीदादरी : संजना

फरीदाबाद : वंशिका

कुरुक्षेत्र : रिया गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें