फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूली हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीते तीन मुकाबले

विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में जीत के बाद खुशी जताती हरियाणा की बालिका टीम और प्रशिक्षक दल।
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 69वीं स्कूली हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अभी लीग चरण के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को हरियाणा की अंडर-14 बालिका टीम ने नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) को 16-5 और पश्चिम बंगाल को 18-6 अंकों से हराया। वहीं, हरियाणा के लड़कों ने बिहार की टीम को 20-8 अंकों से हराया। हरियाणा टीम के चीफ डी मिशन और डीपीई कुलदीप नैन ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षित और मार्गदर्शन करने के लिए डीपीई हिसार वंदना, पीटीआई मीना करनाल, बालकों की टीम के कोच अशोक पूनिया और प्रबंधक महावीर पूनिया के नेतृत्व में कड़ी मेहनत की जा रही है।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय आयोजन में हरियाणा के 30 खिलाड़ियों सहित कुल 35 सदस्यीय दल भाग ले रहा है। हरियाणा की बालिका और बालक टीम में 15-15 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें