फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: 6 अगस्त को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 12 तक रहेगी बारिश की संभावना

Mon, 05 Aug 2024 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में राजस्थान पर बनी हुईं है, जिसकी वजह से बिखराव वाली बारिश ही हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ 6 अगस्त की रात सक्रिय होगा। इसके असर से 7 से 12 अगस्त तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक मजबूत कम दबाव के क्षेत्र बनने से इस माह की शुरुआत से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की सक्रियता और तारतम्यता देखने को मिल रही है। फिलहाल मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में राजस्थान पर बनी हुईं है, जिसकी वजह से बिखराव वाली बारिश ही हो रही है।

6 अगस्त को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर फिर से मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति पर पहुंचने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


इस वजह से 7 से 12 अगस्त के दौरान बारिश के आसार हैंं। उधर, रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमसभरी गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें