फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather Update: हिसार सहित चार जिलों में हल्की बारिश, 1-2 जुलाई तक मानसून के दस्तक देने की संभावना

Sun, 28 Jun 2026 08:58 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में वर्तमान में एक ट्रफ राजस्थान से ओडिशा तक फैली हुई है, जो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए सक्रिय है। इसके अलावा दूसरी ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक प्रभाव डाल रही है जिसके चलते प्री-मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने के बीच शनिवार को हिसार, रोहतक, जींद और गुरुग्राम में हल्की बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी के कारण उमस का स्तर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन मौसम साफ रह सकता है जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय सर्कुलेशन और ट्रफ सक्रिय होने के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शनिवार को फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। वर्तमान में एक ट्रफ राजस्थान से ओडिशा तक फैली हुई है, जो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए सक्रिय है। इसके अलावा दूसरी ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक प्रभाव डाल रही है जिसके चलते प्री-मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 29 जून को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 30 जून को आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 1 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से मानसून के तेजी पकड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून 1-2 जुलाई के बीच दस्तक दे सकता है। इसके बाद जुलाई के पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें